गुंडे बदमाशों का गढ़ बना चंडीगढ़



चंडीगढ़ के सेक्टर 56 में नशा तस्करी और चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन आज तो हद ही हो गई। सेक्टर 56 के चार मंजिला मकान के पास बनी ग्रीन बेल्ट (पार्क) में दोपहर के समय अफरा-तफरी मच गई। पार्क में घूम रहे और धूप सेंक रहे लोग डर के मारे भाग खड़े हुए जब दो बदमाश गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों ने पत्थरबाजी की, चाकू लहराए और गाली-गलौज करते हुए एक-दूसरे पर हमला किया।

एक दिन पहले ही वार्ड 29 के काउंसलर मनुवर ने चोरी, नशा तस्करी और गुंडागर्दी को लेकर चंडीगढ़ पुलिस के ढीले रवैये पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि अपराधियों के प्रति पुलिस का रवैया सुस्त है, जिससे ये घटनाएं बढ़ रही हैं। अगर पुलिस गश्त बढ़ाए, तो ऐसी वारदातों पर काबू पाया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने नक्शा कार्यक्रम शुरू किया

तेजधार चाकू के साथ गिरफ्तार