चंडीगढ़ एक्साइज डिपार्टमेंट ने शहर से होने वाली शराब तस्करी पर नकेल कसनी शुरू कर दी है



बिना होलोग्राम की शराब एक्साइज ने पकड़ी

सेक्टर 34 और 43 के ठेकों पर की गई रेड 

एक हजार से अधिक विदेशी शराब की बोतल जब्त

चंडीगढ़ एक्साइज डिपार्टमेंट ने शहर से होने वाली शराब तस्करी पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। मंगलवार को एक्साइज डिपार्टमेंट की टीमों ने शहर के विभिन्न ठेकों पर सर्प्राइज चेकिंग की। इस चेकिंग के दौरान सेक्टर 34 और 43 के ठेकों पर बिना होलोग्राम के शराब पकड़ी। दोनों ठेकों से 1056 बोतल विदेशी शराब बिना पास परमिट की पकड़ी गई। शराब को एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम ने जब्त कर लिया तथा दोनों ठेकों का चालान किया गया है।

एक्साइज डिपार्टमेंट को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में बिना होलोग्राम के शराब बेची जा रही है। नियमों जय संसार बिना होलोग्राम के शहर में शराब नहीं बेची जा सकती। होलोग्राम के कारण चंडीगढ़ की शराब अन्य राज्यों में नहीं बेची जा सकती। डिपार्टमेंट ने शहर में सरप्राइज़ चेकिंग कह लिए टीम गठित की है। यह टीम देर रात शहर के ठेकों, क्लबों और बार में नजर रख रही हैं। समय समय पर यह सरप्राइज़ चेकिंग जारी रहेगी। एक्साइज डिपार्टमेंट के अफसरों के अनुसार शहर से शराब की तस्करी करने वालों के साथ कड़ाई से पेश आया जाएगा। शहर के बॉटलिंग प्लांट से निकलने वाली शराब की हद बोतल पर भी डिपार्टमेंट की नजर है।

पड़ोसी राज्यों के साथ कॉर्डिनेशन
एकसाइज डिपार्टमेंट ने पड़ोसी राज्यों के साथ भी कॉर्डिनेशन बेहतर किया है। डिपार्टमेंट ने पंजाब और हरियाणा को लिखा है कि यदि उनके राज्यों में चंडीगढ़ की कोई भी शराब पकड़ी जाती है तो उन्हें भी सूचित किया जाए ताकि मामले की जांच डिपार्टमेंट के स्तर पर भी हो।

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने नक्शा कार्यक्रम शुरू किया

तेजधार चाकू के साथ गिरफ्तार

गुंडे बदमाशों का गढ़ बना चंडीगढ़