शास्त्रीय गायन हमारी संस्कृति में ध्यान का एक रास्ता है : टंडन


कलाकारों की सुर ताल में पकड़ ने और आपसी जुगलबंदी के जादू में हर कोई मोहित हुआ: टंडन 


चंडीगढ़ 2 फ़रवरी,2025 : बसंत पंचमी के पावन अवसर पर चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी द्वारा सेक्टर 38 स्थित रानी लक्ष्मी बाई ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय शास्त्रीय गायन और संगीत कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसका उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन के कर कमलों द्वारा हुआ |
तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायन गायक प्रो हरविंदर सिंह ने अपनी गायकी से ऑडोटेरियम में उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध किया | उनके साथ तबले पर मिथलेश झा ने मधुर थाप से श्रोताओं को अपनी और खींचा जबकि हारमोनियम पर प्रो गुरमीत सिंह ने गायक और तबला वादक के साथ जुगलबंदी से कार्यक्रम का समां बाँधा | इसी प्रकार से अन्य प्रस्तुति में विश्वविख्यात सारंगी वादक पं विनोद पंवार ने सारंगी पर शास्त्रीय संगीत की मधुर तरंगों को अपने जादुई अंदाज़ में दर्शकों के बीच ऐसा छोड़ा कि उपस्थित सभी दर्शकगण मंत्रमुग्ध हो गए | 
इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए संजय टंडन ने कहा कि जब वो कलाकारों द्वारा दी जा रही प्रस्तुति को सुन रहे थे तो वो ऐसा महसूस कर रहे थे कि उनके बीच वो कहीं खो गए हों | सभी कलाकारों की सुर ताल में पकड़ ने और आपसी जुगलबंदी के जादू में हर कोई मोहित हुआ | उन्होंने कहा कि शास्त्रीय गायन हमारे देश की प्राचीन विरासत है और ये मात्र संगीत नहीं सुर और ताल और रागों के माध्यम से हर व्यक्ति सकरात्मक और आध्यात्म ऊर्जा से ओत प्रोत हो जाता है | शास्त्रीय गायन की पद्धति और इसकी परम्पराएं गुरु शिष्य के भावों को भी प्रकट करती हैं | ज्यों ज्यों आप इसके सुर और ताल को अपने गुरु से सीखते हैं आप उतने ही विनम्र और सरल व्यवहार के धनी हो जाते हैं | यही इस संगीत की खासियत है कि एक एक वादन कीकी एक एक तान आपको सहज ही अपनी और खींच कर ले जाती है और आप उसकी थाप पर बिना झूमे अपने आपको रोक नहीं सकते | शास्त्रीय गायन हमारी संस्कृति में ध्यान का एक रास्ता है | इसमें गाये गए भजन और कलाकारों द्वारा प्रस्तुति आपको भजन के भीतर छुपे किरदार को आपके समक्ष ला कर खड़ा करती है | उन्होंने आज के आयोजन के लिए अकादमी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों और जिन कलाकारों ने आज प्रस्तुति दी उनका विशेष आभार व्यक्त किया |

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने नक्शा कार्यक्रम शुरू किया

तेजधार चाकू के साथ गिरफ्तार

गुंडे बदमाशों का गढ़ बना चंडीगढ़